सोनू सूद ने ‘कुरुक्षेत्र’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद ने अपनी अगली कन्नड़ फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

सोनू ने मंगलवार को एक श्वेत-श्याम तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “आज एक नई शुरुआत! ‘कुरुक्षेत्र’ में अर्जुन की यात्रा शुरू।”

आगामी फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ नागन्ना द्वारा निर्देशित है।

फिल्म की शूटिंग इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद में शुरू हुई। इसमें महाभारत कौरवों के ²ष्टिकोण से बताई जाएगी।

यह सोनू की पहली कन्नड़ फिल्म नहीं है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2011 में ‘विष्णुवर्धन’ के साथ कन्नड़ सिनेमा में अपना पहला कदम रखा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493