सोफिया ने अपना उच्चारण सुधारने के लिए काफी राशि खर्च की

लॉस एंजेलिस, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलंबियाई-अमेरिकी अभिनेत्री सोफिया वेरगारा ने फिल्म जगत में अपने करियर के शुरुआती दिनों में आधे से ज्यादा धन अपने बोलने के लहजे व शब्दों के सही उच्चारण को सीखने के लिए खर्च किया।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘मार्डन फैमिली’ की अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने अपनी बोली के लहजे को बदलने के लिए काफी पैसा खर्च किया।

हैरी कोनिक जूनियर के नई टेलीविजन शो ‘हैरी’ में सोफिया ने कहा, “मैंने जब अपनी बोली के लहजे को बदलने का फैसला किया, तो इस पर काफी पैसा भी खर्च किया।”

सोफिया ने कहा कि उनका बेटा मानोलो, जो अब 24 साल का हो चुका है, उनके शब्दों के गलत उच्चारण से बहुत परेशान होता था।

फिल्मकार जोए मांनिएलो की पत्नी सोफिया ने इससे पहले कहा था कि वह अपने बेटे को पाकर काफी खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493