सोमालिया: डैलो एयरलाइंस के विमान में वाकई था बम

एयरलाइंस के एक विमान में मंगलवार को बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उसे मोगादिशू में आपात स्थिति में उतारा गया था।

मोगादिशू के परिवहन एवं उड्डयन मंत्री अली अहमद जामा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, “हमने इस बात की पुष्टि की है कि डैलो एयरलाइंस के विमान में बम था, जिसे यात्रियों को मारने के लिए रखा गया था।”

यह विमान जिबूति जा रहा था, जिसे उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद विमान में आग लगने के बाद वापस मोगादिशू के अडेन हवाईअड्डे पर वापस उतारना पड़ा। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। बाद में विमान में खिड़की के एक सिरे के पास छेद देखा गया।

ऐसी खबर है कि विमान से एक यात्री बाहर जा गिरा, जिसके शव को मोगादिशू से बाहर लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव में पाया गया।

मंत्री ने हालांकि इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493