सोमालिया में अल शबाब के 4 आतंकवादी ढेर

मोगादिशू, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना का कहना है कि उनके विशेष सुरक्षाबलों ने सोमालिया में हवाई हमले किए, जिसमें अल शबाब के चार आतंकवादियों की मौत हो गई।

अमेरिका अफ्रीका कमान (अफ्रीकॉम) का कहना है कि सोमालिया सरकार के साथ मिलकर सामूहिक आत्मरक्षा हमले में अल शबाब के आतंकवादी ढेर हो गए।

अफ्रीकॉम ने जारी बयान में कहा, “गठबंधन बलों पर हमलों के बाद अमेरिका ने आतंकवादियों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में चार आतंकवादी ढेर हुए हैं जबकि किसी स्थानीय नागरिक की मौत नहीं हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493