सोमालिया में अल शबाब के 9 आतंकवादी मारे गए

यह गोलीबारी गलाडूड क्षेत्र के एल्बर जिले में हुई, जहां अफ्रीकी संघ (एयू) के शांति सैनिकों से समर्थन प्राप्त सोमालिया नेशनल आर्मी (एसएनए) की मुठभेड़ आतंकवादियों से हुई। इस झड़प में नौ आतंकवादियों को मार गिराया गया, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

एल्बर जिले के आयुक्त नोर हसन गुटाले ने बताया, “हमने अल शबाब के नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। इस दौरान एक सैनिक की भी जान गई। लेकिन हमने स्थिति पर काबू पा लिया है।”

इस बीच, अलकायदा से संबद्ध अल शबाब के आतंकवादियों का कहना है कि उन्होंने एयू के शांतिसैनिकों के दस्ते में शामिल इथोपिया के आठ सैनिकों को मारा है और अल-शील पर कब्जा कर लिया है।

हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने आतंकवादियों के इस दावे को खारिज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493