सोमालिया में कार विस्फोट में 2 मरे

मोगादिशू, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में एक कार विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई।

मोगादिशू, 5 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में एक कार विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी अहमद अबुकर ने बताया, “कार में बम लगाया गया था, जिसके कारण जोरदार विस्फोट हुआ और इसमें दो लोगों की मौत हो गई। हमलावरों के निशाने पर सरकारी अधिकारी थे, लेकिन वह विस्फोट के दौरान कार में नहीं थे। इस घटना में उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।”

अधिकारी का कहना है कि सरकारी अधिकारी इस हमले से बच गए और सुरक्षा बल समय पर घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वदाजीर जिले में कोरानटाडा जंक्शन के पास एक कार में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

वदाजीर जिले के एक निवासी सालाद हसन ने कहा, “मैं उस समय वहीं था, जब मैंने विस्फोट की आवाज सुनी। मैंने देखा कि लोग अपनी जान बचाते हुए जंक्शन की ओर से भाग रहे हैं।”

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन उल्लेखनीय है कि अब तक अलकायदा से संबद्ध आतंकवादी संगठन अल शबाब ही मोगादिशू में सरकारी अधिकारियों पर हमला करता आया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493