सोमालिया में बंधक बनाए गए 5 साल बाद मुक्त

मोगादिशु, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने लगभग पांच वर्ष पहले बंधक बनाए गए 26 लोगों को मुक्त कर दिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनके जहाज ‘एफवी नाहम 3’ को मार्च 2012 में सेशेल्स में जब्त कर लिया गया था।

इस पोत और इसके चालक दल के सदस्यों को पोत के डूबने तक सोमालिया के तट पर रखा गया था। पोत डूबने के बाद बंधकों को जंगली इलाकों में रखा गया था। इन बंधकों में पूर्वी एशियाई देशों के नागरिक बड़ी संख्या में हैं।

माना जा रहा है कि ये वर्ष 2000 के दशक के मध्य में समुद्री लुटेरों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में से ही हैं।

हाल के वर्षो में सोमालिया के तट पर समुद्री लूट की घटनाएं कम हुई हैं।

ये बंधक कंबोडिया, चीन, ताइवान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम से हैं।

बंधक सहयोग साझेदारी के साथ काम कर रहे जॉन स्टीड का कहना है कि बंधकों की स्थिति के बारे में जानकारी सिर्फ तस्वीरों से मिलती है, जिन्हें इस संकेत के तौर पर भेजा जाता है कि वे अभी जिंदा हैं।

उन्होंने बीबीसी को बताया कि बंधन से मुक्त लोगों की हालत बहुत खराब थी। ये बहुत दुबले-पतले और कुपोषण के शिकार हैं। इनमें से कई को डॉक्टरों को दिखाना पड़ा, क्योंकि इनकी हालत बहुत बिगड़ गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493