सोमालिया में विस्फोट, 5 की मौत

मोगादिशू, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिणपश्चिमी सोमालिया में सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट से पांच सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।

सूचना मंत्री उगास हसन ने सोमवार को सिन्हुआ को बताया कि सुरक्षाबलों और अल शबाब के आतंकवादियों के बीच भारी संघर्ष हुआ जिसमें कई सुरक्षाबलों की मौत हो गई।

हसन ने बताया, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि दूरवर्ती क्षेत्र में सड़क किनारे रखे विस्फोट में पांच सुरक्षाबलों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।”

आतंकवादी संगठन अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493