क्षेत्र के सैन्य कमांडर ने बताया कि इस विस्फोट में गेडो क्षेत्र के उपायुक्त मोहम्मद हुसैन की कार चपेट में आ गई।
उन्होंने कहा, “विस्फोट में उपायुक्त और उनके अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। वह एक बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे।”
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हमें बरडेरा में सुबह विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सरकारी बलों ने घटनास्थल की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया है।”
गेडो क्षेत्र के बरडेरा कस्बे में सोमालिया के आतंकवादी संगठन अल शबाब हमला करते रहते हैं।
dharmpath.com dharmpath