सोल डे अमेरिका को हराकर नेसनल अंतिम-16 में

मोंटेवीडियो (उरुग्वे), 15 अगस्त (आईएएनएस)। उरुग्वे फुटबाल क्लब नेसनल ने पराग्वे के क्लब सोल डे अमेरिका को 1-0 से हराकर कोपा सुदामेरिकाना के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दौर में नेसनल का सामना बुधवार को चिली में डेर्पोटेस तेमुको और क्लब एटलेटिको सान लोरेंज डी अल्मागो के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

नेसनल को 15वें मिनट में ही गोल करने का मौका मिला। अल्फोंसो एस्पिनो इसमें चूक गए। हालांकि इसके चार मिनट बाद ही 19वें मिनट में लुइस एगुइर के कॉर्नर किक पर माशियस जुनिनो ने गोल दाग दिया।

नेसनल ने इस बढ़त को आखिर तक कायम रखा। मैच के 92वें मिनट में नेसनल के गोलकीपर गुस्तावो वेलाक्यूज ने एक शानदार बचाव कर टीम को जीत दिला दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493