लॉस एंजेलिस, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री बेला थॉर्न ने कहा कि सोशल मीडिया उन्हें ‘उदास’ और ‘असहज’ कर देता है।
बेला ने ‘गे टाइम्स मैगजीन’ को बताया, “मैं झूठ नहीं बोलने वाली। इंस्टाग्राम कभी भी मुझे सहज महसूस नहीं कराता है। मैं कभी भी इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए सहज महसूस नहीं करती हूं। जबकि इंस्टाग्राम मुझे लगभग हर समय असहज ही महसूस कराता है। हां, यह जानना अच्छा है कि कौन क्या कर रहा है।
उन्होंने कहा, “इसके अलावा जब मैं रात में सोशल मीडिया पर अपने फोन को स्क्रॉल करती हूं तो यह मुझे बहुत दुखी करता है। आखिर में यह मुझे उदास ही करता है और तब मैं अपने फोन को पटक कर बिस्तर में लेट जाती हूं।”
‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन टिप्पणियों से पहले उन्होंने यह दावा किया था कि वह अपने इंस्टाग्राम पर प्रचार सामग्री पोस्ट करने से होने वाली कमाई से अपने घर का भुगतान करने में सक्षम हैं।
dharmpath.com dharmpath