सोशल मीडिया पर अपमान से दुखी नहीं होती : सोहा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अपमान और आलोचना का शिकार बन चुकीं अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि वह इससे दुखी या परेशान नहीं होतीं।

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोशल मीडिया पर अपमान और आलोचना का शिकार बन चुकीं अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि वह इससे दुखी या परेशान नहीं होतीं।

दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा सोशल मीडिया में कई बार अपमान का शिकार हो चुकी हैं।

फिल्म ’31 अक्टूबर’ की रिलीज के मद्देनजर उन्होंने स्वर्ण मंदिर और गणपति पंडाल का दौरा किया। वहीं सोहा से उनके धर्म को लेकर सवाल किए गए।

यह पूछे जाने पर कि सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं से उन पर प्रभाव पड़ता है? सोहा ने आईएएनएस से कहा, “नहीं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे बारे में लोग क्या सोच रहे हैं। इसलिए मैं इससे दुखी या परेशान नहीं होती।”

उल्लेखनीय है कि 38 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी को आजादी से बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “मैंने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए। सोशल मीडिया पर सभी को बोलने का अधिकार है। यह लोकतंत्र है। हम सभी को बोलने का अधिकार है।”

बड़े पर्दे पर सोहा को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ’31 अक्टूबर’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493