सोशल मीडिया पर अमिताभ के फॉलोअर्स की संख्या हुई 8 करोड़

मुंबई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या कुल मिलाकर 8 करोड़ हो गई है।

अमिताभ ने ट्वीट कर बताया, “सभी सोशल मीडिया साइट्स पर कुल मिलाकर फॉलोअर्स की संख्या 8 करोड़ हो गई है।”

बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले अभिनेता अमिताभ के ट्विटर पर 3.17 करोड़, फेसबुक पर 2,77, 31, 622 और इंस्टाग्राम पर 62 लाख फॉलोअर्स हैं।

चार दशकों से अधिक समय से हिंदी फिल्म उद्योग का हिस्सा रहे 75 वर्षीय अभिनेता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से जुड़ी बातों को प्रशंसकों संग साझा करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493