सोशल मीडिया पर आधारित फिल्म की शूटिंग जल्द

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘जिला गाजियाबाद’ का निर्देशन कर चुके फिल्मकार आनंद कुमार अब सोशल मीडिया पर आधारित फिल्म ‘वायरल’ का निर्माण करने जा रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी।

कुमार ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म ‘वायरल’ सोशल मीडिया पर आधारित है। यह काफी असामान्य कहानी है। मैं सिर्फ इस फिल्म का निर्माण कर रहा हूं। आज के समय में जब सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हमने सोचा कि फिल्म के माध्यम से इस पर ध्यान केंद्रित करना दिलचस्प होगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया के सुर्खियों में आने के बाद चीजें पूरी तरह बदल गई हैं। रिश्ते पीछे चले गए हैं और यह सामने है।”

आनंद कुमार ने इस फिल्म के लिए एंडेमोल इंडिया के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म राज नादर द्वारा निर्देशित होगी। इस फिल्म के साथ वह अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “एंडेमोल इंडिया के साथ जुड़ कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। हम फिल्म को बड़े स्तर पर देख रहे हैं। हम इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू कर देंगे।”

फिल्म के किरदारों का चयन होना अभी बाकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493