नई दिल्ली, 2 अक्टूबर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया वेबसाइट पर उन गलियों और सड़कों की तस्वीरें अपलोड करें, जहां कूड़ा-कचरा जमा हो और यह भी बताएं इस जगह को उन्होंने कैसे साफ किया? स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मोबाइल एप्पलिकेशन ‘मायगोव’ का उपयोग करें और फेसबुक एवं ट्विटर पर भी इस अभियान को देशव्यापी स्तर पर फैलाएं।
dharmpath.com dharmpath