(भोपाल)- सोसाइटी फॉर जर्नलिस्ट हेल्थ केयर ने नगर-निगम द्वारा टंकी गिराने की घटना में घायल हुए दैनिक दबंग दुनिया के पत्रकार नरेन्द्र शर्मा को आर्थिक सहायता प्रदान की है.जबकि श्री नरेन्द्र शर्मा इस सोसाइटी के सदस्य नहीं हैं.मानवीय संवेदनाओं और नरेन्द्र जी की परेशानियों को देखते हुए सदस्यों ने यह निर्णय लिया.
यह संस्था पत्रकारों द्वारा उनकी बीमारी के समय सहायता नहीं मिलने की वजह से पत्रकारों के समूह की तरफ से शुरू की गयी है.अपने शुरूआती दिनों में ही यह संस्था पत्रकारों को सहायता उपलब्ध करवा चुकी है.
नरेन्द्र शर्मा के दो आपरेशन पहले हो चुके हैं और इनमें प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिला.सबसे अधिक संवेदनहीनता भोपाल की महापौर कृष्णा गौर ने दिखाई जिनपर नरेन्द्र को सहायता दिलवाने की जिम्मेदारी थी.पत्रकारों ने इस सम्बंध में कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होने टाल दिया.
dharmpath.com dharmpath