सोसिएदाद ने रुली के साथ करार किया

मेड्रिड, 10 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल सोसिएदाद ने मंगलवार को गोलकीपर जेरोनिमो रुली के साथ करार की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रुली हालांकि लोन पर आधारित करार पर दो सीजन पहले से ही सोसिएदाद के लिए खेल रहे हैं।

रुली ने बीते दो सीजन में सोसिएदाद के लिए 58 लीग मैच खेले हैं। अब क्लब ने उन्हें औरचारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है।

नए करार के मुताबिक, रुली दिसम्बर के अंत तक लोन पर ही सोसिएदाद के साथ रहेंगे और इसके बाद 2022 तक वह क्लब के अपने खिलाड़ी हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493