सोहा को आभूषण नहीं हीरे का चाव

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान भले ही शाही घराने से हों, लेकिन उन्हें गहनों का शौक नहीं है। उन्हें तो बस हीरे पसंद हैं।

अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा की गहनों से ज्यादा हीरों में दिलचस्पी है।

सोहा ने यहां एक समारोह में कहा, “हीरे लड़कियों के सबसे अच्छे मित्र होते हैं। मैं व्यक्गित जीवन में कम ही गहने पहनती हूं, लेकिन मुझे सादी और चमकने वाली चीजें पसंद हैं।”

अभिनेत्री से जब उनकी मां शर्मिला और भाभी करीना कपूर की पसंद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरी मां को कुंदन के गहने पसंद हैं और करीना को जेवर एवं पन्ना पसंद है।”

सोहा को आगे बड़े पर्दे पर अभिनेता सनी देओल के साथ आगामी फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493