‘सो यू थिंक यू कान डान्स’ की निर्णायक बनेंगी माधुरी

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। अपने नृत्य और अभिनय से पहचान बना चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित नृत्य प्रारूप के आगामी संस्करण ‘सो यू थिंक यू कान डान्स’ में निर्णायक मंडल के तीसरे सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

कथक नृत्य में निपुण माधुरी ने कई हिंदी फिल्मों और गीतों में अपने नृत्य का कौशल दिखाया है। वह नृत्य के जरिए आसानी से अपने भाव व्यक्त करने में सक्षम है।

वह इससे पहले डांस रियलिटी टीवी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी निर्णायक मंडल की सदस्य रही थीं।

‘सो यू थिंक यू कॉन डान्स’ में माधुरी के अलावा, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और बोस्को मार्टीस भी निर्णायक के रूप में उपस्थित होंगे।

टेरेंस लुईस ने कहा, “बोस्को स्ट्रीट और रॉ अर्बन स्टाइल दिखाएंगे, जबकि मैं मंच प्रदर्शन के तकनीकी पहलुओं पर नजर रखूंगा। माधुरी भारतीय शैलियों की देखरेख करेंगी।”

‘सो यू थिंक यू कॉन डान्स’ में अलग तरह के नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा, जो विभिन्न शहरों की अलग प्रतिभाएं और अनूठी शैली में होंगे।

इस शो का भारतीय संस्करण अप्रैल में प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493