‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ लांच

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। डांस रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस-अब इंडिया की बारी’ का यहां मंगलवार रात लांच हुआ। ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित, कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बोस्को मार्टिस इसके निर्णायक होंगे।

शो के लांच कार्यक्रम की मेजबानी टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय और ऋतविक धनजानी ने की। इस दौरान उन दोनों ने एक-दूसरे की खूब खिंचाई की।

‘सो यू थिंक यू केन डांस’ पश्चिम देशों में भी अपना जलवा बिखेर चुका है। भारत में भी इसका संकल्पना पश्चिम देशों जैसी ही रहेगी, यहां यह एंड टेलीविजन पर प्रसारित होगा।

कोरियोग्राफर टेरेंस ने आईएएनएस को बताया, “यह बहुत मजेदार होने जा रहा है, क्योंकि हमारे पास स्टेज बनाम स्ट्रीट स्टाइल डांसर हैं। कोरियोग्राफरों को बहुत मुश्किल होगी।”

वहीं, शो के लांच मौके पर माधुरी ब्लैक एंड व्हाइट परिधान में नजर आईं। बोस्को मिल्ट्री रंग के लिबास और टेरेंस तंग सफेद कमीज में नजर आए।

शो 24 अप्रैल से प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493