मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह सौंदर्य और बुद्धि का एक दुर्लभ संयोजन हैं।
शत्रुघ्न ने ट्वीट किया, “कल हमने हमारी अपनी जीनत अमान को याद किया। सौंदर्य और बुद्धि का एक दुर्लभ संयोजन। सुंदर, निर्भीक और एक ऐसी, जिसने अपनी आधुनिक सोच से सभी बाधाओं को पार किया और 1970-80 दशक की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री बनीं। उन्हें प्रसिद्ध ‘दम मारो दम’ और उनके कई गीतों के लिए बहुत प्यार मिला।”
अभिनेता ने जीनत को बधाई भी दी, जो सोमवार को 67 साल की हुई हैं।
उन्होंने कहा, “देखिए ‘चुरा लिया है तुमने’ आज भी खूब प्रसिद्ध है। उन्होंने अपनी आधुनिक छवि से भारतीय सिनेमा में आला मुकाम पाया है। स्वस्थ और सुखी रहिए। जन्मदिन मुबारक।”
शत्रुघ्न और जीनत ने ‘दोस्ताना’, ‘तकदीर’ और ‘बॉम्बे 405 माइल्स’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
dharmpath.com dharmpath