सौभाग्य कि भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने का मौका मिला : सुमेध

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता सुमेध मुदगलकर का मानना है कि यह उनका सौभाग्य है, जो धारावाहिक ‘राधाकृष्ण’ में उन्हें भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने का मौका मिला। यह धारावाहिक अक्टूबर में ‘शाम दाम दंड भेद’ का स्थान लेगा।

‘राधाकृष्ण’ का प्रसारण एक अक्टूबर से टेलीविजन चैनल स्टार भारत पर होगा।

आगामी धारावाहिक भगवान कृष्ण और राधा की प्रेम कहानी है।

धारावाहिक का थीम सॉन्ग सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर जारी किया गया।

सुमेध ने आईएएनएस से कहा, “जन्माष्टमी एक शुभ अवसर है, और इसलिए ‘राधाकृष्ण’ के शुभारंभ के लिए यह अच्छा है। आज से हमारी यात्रा शुरू करने के लिए इससे कोई बेहतर दिन नहीं हो सकता था।”

उन्होंने कहा, “एक म्यूजिकल प्रोमो लॉन्च किया गया है। इसमें राधा-कृष्ण के प्यार को दर्शाया गया है। मुझे भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने और उनकी जीवन यात्रा का प्रस्तुत करने का मौका मिला है।”

मल्लिका सिंह, राधा की भूमिका में दिखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493