अटलांटिक महासागर को पार करना इस विमान के विश्व भ्रमण का सबसे कठिन चरण माना जा रहा था। इस दौरान विमान को स्विटजरलैंड के बर्टरैंड पिकार्ड उड़ा रहे थे, जो लगातार दो दिन 23 घंटे और 10 मिनट तक यात्रा कर चुके हैं।
स्पेन हवाईअड्डे पर सोलर इंपल्स की लैंडिंग के दौरान यूरोफाइटर्स की जोड़ी और स्पेन वायुसेना का ईगल पैट्रोल दल मौजूद रहा।
पिकार्ड ने केवल सूर्य की ऊर्जा के इस्तेमाल से सोमवार को न्यूयॉर्क के जेएफके हवाईअड्डे से 6,300 किलोमीटर की यात्रा के लिए उड़ान भरी थी। यह इस विमान का 15वां पड़ाव था।
dharmpath.com dharmpath