लंदन, 15 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रसारणकर्ता स्काई स्पोर्ट्स ने अपने कमेंटेटर और इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर जेमी काराघेर को निलंबित कर दिया।
जेमी को सीजन की समाप्ति तक के लिए निलंबित किया गया है।
जेमी को प्रीमियर लीग में लीवरपूल और मैनचेस्टर युनाइटेड के बीच खेले गए मैच के बाद एक 14 वर्षीय लड़की पर थूकते हुए पाया गया था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार को हुए मैच में हुई। जेमी एक प्रशंसक द्वारा बढावा मिला था। उसी प्रशंसक ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया।
प्रशंसक द्वारा बढ़ावा दिए जाने के बाद जेमी ने अपनी कार की खिड़की से थूक कर प्रतिक्रिया दी। हवा चलने के कारण थूक लड़की के चेहरे पर गिर गया।
स्काई ने इस घटना के लिए जेमी को फुटबाल सीजन की समाप्ति तक निलंबित कर दिया। ब्रिटिश प्रसारणकर्ता ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।
स्काई स्पोर्ट्स ने कहा कि कमेंटेटर इस घटना के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। प्रसारणकर्ता ने कहा, “हम सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में उन्हें मदद दी जाएगी, ताकि वह भविष्य में ऐसा न करें।”
स्काई स्पोर्ट्स ने कहा, “अगले सीजन की शुरुआत से पहले हम जेमी के साथ बैठकर इस बात पर चर्चा करेंगे कि वह अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं कि नहीं?”
dharmpath.com dharmpath