‘स्कारफेस’ की कास्टिंग डायरेक्टर एलिक्स गॉर्डिन का निधन

लॉस एंजेलिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। अवार्ड विजेता कास्टिंग डायरेक्टर एलिक्स गॉर्डिन का निधन हो गया है। वह 96 साल की थीं।

वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, गॉर्डिन का निधन 28 नवंबर को उनके मैसाचुसेट्स स्थित घर में हुआ। उनकी मृत्यु से संबंधित ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

उनका जन्म एलिक्स ग्लास के रूप में 10 अप्रैल, 1922 को ओहियो के डेटन में हुआ था। जब उन्होंेने बतौर अभिनेत्री व म्यूजीशियन प्रस्तुति देना शुरू किया तो उन्होंने गॉर्डिन स्टेज नाम रख लिया। वह 1960 के दशक में स्टूडियो वन व द डिफेंडर्स से कास्टिंग में आईं।

गॉर्डिन इतिहास की कुछ बेहतरीन फिल्मों में अपने कास्टिंग के काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ब्रायन डी पाल्मा की क्लासिक फिल्म ‘स्कारफेस’ के लिए भी कास्टिंग की थी, जिसके लिए अल पचीनो और स्टीवन बॉयर 1984 में गोल्डन ग्लोब अवार्ड के लिए नामित हुए थे।

उन्होंने एलन जे. पाकुला की फिल्म ‘क्लट’ के लिए काम किया, जिसके लिए जेन फोंडा को 1971 में अकादमी अवार्ड मिला था।

टीवी की बात करें तो गॉर्डिन ने मिनी-सीरीज ‘सेपरेट बट इक्वल’ के लिए प्राइमटाइम एमी जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493