लॉस एंजेलिस, 10 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन का कहना है कि वह अपनी दो वर्षीय बेटी रोज का ख्याल रखते हुए रोमन डौरिएक के साथ अपनी शादी टूटने के बारे मे कभी बात नहीं करेंगी।
स्कारलेट का कहना है कि लोगों को उनके निजी मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
स्कारलेट ने दो साल के शादीशुदा संबंध के बाद मंगलवार को डौरिएक के साथ अपने संबंध विच्छेद के कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे।
ईऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, स्कारलेट ने एक बयान में कहा, “एक अच्छी मां के तौर पर और यह जानते हुए कि एक दिन मेरी बेटी अपने बारे में पढ़ने योग्य होगी, मैं केवल यह कहना चाहती हूं कि मैं हमारी शादी टूटने के बारे में कभी बात नहीं करूंगी।”
उन्होंने कहा, “एक मां के तौर पर अपनी इच्छाओं का सम्मान रखते हुए और अन्य सभी कामकाजी मांओं के प्रति सम्मान के तौर पर मैं इससे संबंधित अन्य लोगों और मीडिया से भी अपनी निजता का सम्मान करने का आग्रह करती हूं।”
dharmpath.com dharmpath