लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री स्कारलेट जोहान्सन ने अपने पति रोमेन डॉरिएक से तलाक के लिए अर्जी दायर की है।
वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘एवेंजर्स’ स्टार की अटॉर्नी जूडिथ पोल्लर ने मंगलवार को डॉरिएक के वकील हेरोल्ड मेयरसन से तलाक की अर्जी दायर की।
आधिकारिक तौर पर इससे जोहान्सन और डॉरिएक के दो साल के विवाह का अंत होगा।
पूर्व दंपति अपनी दो साल की बेटी रोज डोरोथी डॉरिएक को अपने पास रखने का हक अलग-अलग जता सकता है।
मेयरसन ने कहा, “वह बेटी के साथ फ्रांस जाना चाहेंगे और इधर मिसेज जोहान्सन भी बहुत-सी यात्राए कर चुकी हैं। यह दिलचस्प प्रक्रिया है।”
जोहान्सन और डॉरिएक सबसे पहले 2012 में मिले थे। दोनों 2014 में एक निजी शादी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद उन्होंने बेटी का स्वागत किया।
इससे पहले यह पुष्टि की गई थी कि दोनों 2016 की गर्मियों से अलग हैं।
dharmpath.com dharmpath