स्कालोनी को स्थायी कोच बनाना चाहते हैं अर्जेटीना के खिलाड़ी

ब्यूनस आयर्स, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कुछ खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी को स्थायी रूप से टीम का कोच बनाना चाहते हैं।

ब्यूनस आयर्स, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कुछ खिलाड़ी लियोनेल स्कालोनी को स्थायी रूप से टीम का कोच बनाना चाहते हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेटीना की अंडर-20 टीम के कोच वर्तमान में मुख्य टीम के अंतरिम कोच हैं और उन्होंने खिलाड़ियों के भरोसे को जीत लिया है।

अर्जेटीना के मिडफील्डर पाउलो डेबाला ने कहा, “हम उनके साथ अच्छा काम कर रहे हैं। टीम के स्टॉफ से ही हमें समर्थन और मदद मिलती है। निश्चित तौर पर हम स्कालोनी को टीम के कोच पद पर बरकरार देखना चाहते हैं। हालांकि, यह फैसला करना हमारा काम नहीं है।”

जुवेंतस के स्टार खिलाड़ी डेबाला ने कहा, “उन्होंने हमें खेलने की आजादी दी और हमें बेहतर रूप में काम करना सिखाया। कोचिंग स्टाफ हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है और इस मदद से हम आगे अच्छा प्रदर्शन जारी रख सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493