स्किनकेयर लाइन लॉन्च करेंगी विक्टोरिया बेकहम

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम की नजर अब फैशन की दुनिया पर है, और अब वह अपना स्किनकेयर लाइन लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

वेबसाइट ‘इंडडिपेंडेंट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, बेकहम ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वर्ष 2016 में एस्टी लाउडर बैक के साथ सहभागिता में 14-पीस की सफलता के बाद, वह स्किनकेयर संग्रह को एक स्वाभाविक प्रगति मानती हैं।

उन्होंने कहा कि वह स्किनकेयर उत्पाद का निर्माण करना चाहती हैं, जो उनके पास नहीं है।

उन्होंने कहा, “अब मैं अपनी खुद की स्किनकेयर और सुगंध विकसित कर रही हूं। मैं अपने जीवन में जो चाहती हूं, उसे बनाती हूं। यह कमी पूरी करने जैसा है। एक महिला होने के नाते, मैं उन चीजों को बनाना चाहती हूं, जिसकी जरूरत मुझे अपने जीवन में होती है, और वह चीज उपलब्ध नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं सीखना चाहती हूं। खुद को शिक्षित करना चाहती हूं, जितना ज्यादा सीख सकूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493