स्कूट एयरलाइंस की नजर दूसरी श्रेणी के शहरों पर

चेन्नई, 24 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर की किफायती विमानन कंपनी स्कूट भारत में दूसरी श्रेणी के शहरों में अपने विस्तार पर ध्यान देना चाहती है। यह बात मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

स्कूट के भारतीय कारोबार प्रमुख भारत महादेवन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम भारत में अपना विस्तार करने के लिए दूसरी श्रेणी के शहरों पर ध्यान दे रहे हैं। हम सप्ताहांत में सिंगापुर यात्रा को बढ़ावा देंगे, क्योंकि यह भारत के कई शहरों की यात्रा से सस्ती होगी।”

महादेवन के मुताबिक, स्कूट प्रचारात्मक तौर पर चेन्नई से सिंगापुर के लिए 5,300 रुपये का और सिडनी/मेलबर्न के लिए 13,500 रुपये का किराया पेश कर रही है।

विमानन कंपनी ने मंगलवार से सिंगापुर से चेन्नई के लिए दैनिक सेवा और अमृतसर के लिए सप्ताह में तीन दिन की सेवा शुरू की है।

जुलाई से अमृतसर के लिए सोमवार को एक अतिरिक्त सेवा भी शुरू की जाएगी।

कंपनी दो अक्टूबर, 2016 से सिंगापुर से जयपुर के लिए भी सेवा शुरू करेगी।

मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा, “हम हर मार्ग पर 80-85 फीसदी लोड फैक्टर की उम्मीद करते हैं।”

उन्होंने कहा कि कंपनी अभी ड्रीमलाइनर 787 विमानों के साथ 10 देशों के 21 गंतव्यों के लिए सेवा दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493