स्कूल व मनोरंजन केंद्र में तब्दील होंगे ओलम्पिक आयोजन स्थल

रियो डी जेनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 के बाद इसके लिए तैयार आयोजन स्थल मुख्य रूप से पब्लिक स्कूल, खेल सुविधा स्थल और मनोरंजन केंद्रों के रूप में विकसित और तब्दील किए जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय सरकार ने बुधवार को खेलों के बाद आयोजन स्थलों के उपयोग को लेकर एक खाका पेश किया।

सिटी हॉल सचिव प्रेडो पाउलो तिजेरा ने कहा कि रियो ओलम्पिक के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थानीय लोगों को खेल आयोजन स्थलों की सुविधाओं को लाभ मिल सके।

बारा ओलम्पिक पार्क स्थित नौ में से सात आयोजन स्थल अपने स्थान पर बने रहेंगे जबकि दो अन्य को स्कूल और तैराकी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में तब्दील किया जाएगा।

कारियोका एरेना, जिसका उपयोग रियो ओलम्पिक के दौरान फेंसिंग, ताइक्वांडो और पैरालम्पिक के लिए होगा, को ओलम्पिक प्रयोग स्कूल के रूप में तब्दील किया जाएगा। यहां खेलों से जुड़ा शिक्षण व प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुआ करेगी।

अन्य छह आयोजन स्थलों को टेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, फेंसिंग, ताइक्वांडो, जूडो और एथलेटिक्स के लिए ओलम्पिक ट्रेनिंग सेंटर के रूप में तब्दील किया जाएगा।

दियोद्रो ओलम्पिक पार्क जो कि रियो ओलम्पिक के दौरान मुख्य आयोजन स्थल होगा, को रियो के दूसरे सबसे बड़े मनोरंजन केंद्र के तौर पर तब्दील किया जाएगा। यहां खेलों से जुड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी होगा।

ब्राजीली सेना शूटिंग व घुड़सवारी एरेना, मार्डन पेंटाथलन एक्वेटिक वेन्यू, यूथ एरेना और ओलम्पिक हॉकी सेंटर का उपयोग करेगी।

इस स्थान पर शीर्ष स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493