‘स्केयर्ड गेम्स’ का प्रीमियर 6 जुलाई को

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की बिग-टिकेट इंडिया ऑरिजनल श्रृंखला ‘स्केयर्ड गेम्स’ का प्रीमियर छह जुलाई को होगा। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बयान के मुताबिक, बहुप्रतीक्षित फिल्म फैंटम फिल्मस द्वारा निर्मित है। भारत में शूट हुई यह फिल्म विक्रम चंद्रा के इसी नाम के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित है।

यह श्रृंखला विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप द्वारा सह-निर्देशित है। दोनों भारतीय सिनेमा की दिग्गज हस्तियां हैं।

मोटवानी ने इससे पहले एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा था कि शो भारतीय बाजार में ‘गिनी पिग’ की तरह है और इसलिए यहां बेहतरीन शो पेश करने का दवाब है।

‘स्केयर्ड गेम्स’ एक अनुभवी और सनकी मुंबई पुलिस अधिकारी सरताज सिंह पर केंद्रित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493