स्कॉट कूपर के साथ काम का आनंद लिया : क्रिश्चियन बेल

लॉस एंजेलिस, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता क्रिश्चियन बेल का कहना है कि उन्होंने फिल्म ‘होस्टाइल्स’ में स्कॉट कूपर के साथ काम का आनंद लिया और जिस तरह निर्देशक ने किरदार पर ध्यान केंद्रित किया, वह उन्हें बहुत अच्छा लगा।

बेल ने कहा, “मुझे स्कॉट के साथ काम करना पसंद है। मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे उनके साथ काम बहुत पसंद है, यह संतोषजनक है।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह वह किरदार पर ध्यान देते हैं, वह मुझे पसंद है। वह अपने काम में किसी तरह का कोई समझौता नहीं करते। मुझे उनके काम का तरीका बेहद पसंद आया, जिसमें उन्होंने मुझे भी काम की पूरी आजादी दी।”

स्कॉट कूपर ने इस फिल्म के निर्देशन के साथ इसकी पटकथा भी खुद ही लिखी है।

पीवीआर पिक्चर्स द्वारा भारत में पेश की जा रही ‘होस्टाइल्स’ 16 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493