लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार स्कॉट डिसिक के कैलिफोर्निया के हिडन हिल्स शहर स्थित घर में चोरी हो गई है।
लॉस एंजेलिस, 22 मई (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार स्कॉट डिसिक के कैलिफोर्निया के हिडन हिल्स शहर स्थित घर में चोरी हो गई है।
यह घटना 21 मई को तड़के हुई।
लॉस्ट हिल्स स्टेशन के सहायकों ने बताया कि ‘कीपिंग अप विद कर्दशियंस’ शो के स्टार के घर पर 21 मई को तड़के 1.21 बजे सेंधमारी की चेतावनी देने से संबंधित अलार्म बजने के बाद इस घटना के होने का पता चला।
वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ को एक सूत्र ने बताया कि अधिकारियों ने घर का मुआयना किया और पाया कि स्लाइडिंग डोर को जबरन खोलने की कोशिश की गई है।
पुलिस को तीन बच्चों के पिता डिसिक के घर पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन उन्होंने नोटिस किया कि घर के अंदर का सामान लूटा हुआ है।
इस घटना के समय डिसिक (34) घर पर नहीं थे।
dharmpath.com dharmpath