स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े माउंटन बाइक एथलीट चिंगखेनगान्बा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। साइकिलिंग और उससे जुड़े खेल उत्पादों के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी कम्पनी-स्कॉट स्पोर्ट्स की भारतीय इकाई-स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने पहले माउंटेन बाइक एथलीट के तौर पर मणिपुर के नामेराकपाम चिंगखेनगान्बा के साथ करार किया है।

भारत में स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया के प्रमुख जयमीन शाह बीते दिनों मणिपुर दौरे के दौरान चिंगखेनगान्बा के साथ करार की औपचारिकता पूरी की। कम्पनी ने इम्फाल स्थित नेरेन साइकिल्स के प्रोप्रीएटर चिंगखेई हुम्बा सापाम को चिंगखेनगान्बा का एथलीट मैनेजर नियुक्त किया है।

चिंगखेनगान्बा (19) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी-एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही हैं। चिंगखेनगान्बा ने 18 मई, 2013 को एवरेस्ट की चढ़ाई की थी।

इम्फाल के पात्सोई के निवासी चिंगखेनगान्बा ने 2012 में उत्तरकाशी स्थित एनआईएम से स्पेशल बेसिक कोर्स किया था। 2012 में ही चिंगखेनगान्बा ने हिमाचल प्रदेश के देव-तिब्बा पर्वत की चढ़ाई की थी। इसके बाद 2012 में ही इस प्रतिभाशाली किशोर ने पापसुरा पर्वत की चढ़ाई की और अगले ही साल वह एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए।

स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया के प्रमुख जयमीन शाह इस प्रतिभाशाली युवा से काफी प्रभावित हैं। जयमीन ने कहा, “चिंगखेनगान्बा की पहचान आज भी एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही के तौर पर है। वह क्रॉस कंट्री साइकिलिंग में काफी अच्छे हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया ने चिंगखेनगान्बा को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। हम चिंगखेनगान्बा के अपने साथ जुड़ने पर बेहद खुश हैं।”

जयमीन के मुताबिक स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया ने चिंगखेनगान्बा को 1.35 लाख रुपये कीमत की फ्रेम रोड बाइक-स्कॉट सोलेस 10 दी है। साथ ही कम्पनी ने चिंगखेनगान्बा को माउंटेन बाइकिंग में महारथ हासिल करने के लिए स्कॉट स्केल 930 बाइक दी है, जो पूरी तरह कार्बन की बनी है। इसकी कीमत तीन लाख रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493