‘स्क्रीम क्वीन्स’ 2 में कॉल्टन हेन्स का लुक जारी

लॉस एंजेलिस, 18 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता कॉल्टन हेन्स ने टीवी सीरीज ‘स्क्रीम क्वीन्स’ सीजन -2 में अपना लुक जारी किया।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम’ के मुताबिक, हेन्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की कुछ तस्वीरों को साझा कर इसके संकेत दिए।

फिल्म ‘द ऐरो’ में काम कर चुके अभिनेता तस्वीर में सेट पर अभिनेत्री एमा रॉबर्टस, एबीगेल ब्रेसलीन और बिली बोर्ड के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”मुझे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर अच्छा लग रहा है। जेमी बहुत ही प्यारे हैं और उन्होंने मुझे अपने बेटे की तरह ही प्यार दिया।”

एक अन्य तस्वीर में वह अस्पताल की पोशाक पहने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493