मेलबर्न, 30 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के युवा खिलाड़ी कुश कुमार और महेश मनगांवकर ने यहां जारी पीएसए इवेंट-15 हजार डॉलर इनामी विक्टोरियो ओपन स्क्वॉश टूर्नामेंट में उम्दा शुरुआत की है।
बीते सप्ताह तस्मानिया ओपन में जीत हासिल करने के बाद चेन्नई निवासी कुश ने पहले दौर में विश्व के 49वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी और टूर्नामेंट के दूसरे वरीय नासिर इकबाल को 3-1 से हराया।
कुश ने पाकिस्तान के नासिर को 12-10, 6-11, 11-7, 11-7 से पराजित किया।
कुश ने भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन सौरव घोषाल पर जीत हासिल करने वाले नासिर को हराकर अपने लिए यादगार लम्हा तय किया।
दूसरी ओर, तीसरे वरीय मनगांवकर ने पहले दौर में वाइल्डकार्ड प्रवेशी आस्ट्रेलिया के थॉमस कालवेर्ट को 3-0 से हराया। मनगांवकर ने यह मैच 11-5, 11-6, 11-5 से जीता।
dharmpath.com dharmpath