काहिरा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल सोमवार को वाडी डागला ओपन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में स्थानीय खिलाड़ी मरियम मेटवैली के हाथों हार गईं।
दीपिका को मेटवैली ने 5-11, 9-11, 11-6, 11-7, 11-8, से हराया।
दीपिका ने शुरुआत तो अच्छी की और पहले दो गेम जीतने में भी सफल रहीं। इसके बाद दीपिका को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक गेम जीतने की जरूरत थी।
लेकिन दीपिका अपनी लय और ध्यान खो बैठीं, जिसका भरपूल फायदा उठाते हुए मेटवैली ने अगले तीनों गेम अपने नाम करते हुए मैच जीत लिया।
dharmpath.com dharmpath