स्क्वॉश : विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुंचीं जोशना चिनप्पा

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए प्रोफेशनल स्क्वॉश एसोसिएशन (पीएसए) की ताजा विश्व रैंकिंग में 10वां स्थान हासिल किया।

एक अन्य भारतीय स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल 19वें स्थान पर कायम हैं।

जोशना की विश्व रैंकिंग जुलाई में खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गई थी। जोशना के अब 3,985 अंक हैं, जबकि पल्लीकल के 2,975 अंक हैं।

भारत की एक अन्य महिला स्क्वॉश खिलाड़ी सचिका इंगाले 84वें पायदान पर खिसक गई हैं।

पीएसए की पुरुष रैंकिंग में सौरभ घोषाल खिसकर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, महेश मणगांवकर ने 60वां स्थान हासिल किया है। विक्रम मल्होत्रा अपने 73वें स्थान पर बने हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493