स्क्वॉश : सेंथीकुमार राष्ट्रमंडल युवा खेलों के सेमीफाइनल में

सामोआ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के वेलावान सेंथीकुमार ने सोमवार को यहां जारी राष्ट्रमंडल युवा खेलों की स्क्वॉश प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेंथीकुमार ने पुरुष एकल वर्ग में न्यूजीलैंड के ल्यूक जोन्स को 3-1 से मात देकर बढ़त हासिल की।

चेन्नई में भारतीय स्क्वाश अकादमी के प्रशिक्षु सेंथीकुमार ने अपने कीवी प्रतिद्वंद्वि को 12-10, 3-11, 11-6, 11-5, से मात दी और अब उनका सामना सेमीफाइनल में मलेशिया के शीर्ष खिलाड़ी इएन योव नग से होगा।

इस टूर्नामेंट में भारत की महिला स्क्वाश खिलाड़ी हर्षित झावंदा पहले दौर के बाद हारकर बाहर हो गईं। पहले दौर में उन्होंने सुसाना अर्मानो को 11-2, 11-5, 11-8 से हराया लेकिन वह पाकिस्तान की सादिया गुल को दूसरे दौर में हराने में नाकाम रहीं और टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493