लॉस एंजेलिस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर को फिल्म की शूटिंग के दौरान एक स्टंट करते समय दोनों हाथ टूट गए।
मनोरंजन की प्रमुख वेबसाइट ईटीऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, “फिल्म ‘एवेंजर्स : इनफिनिटी वार’ के अभिनेता ने शुक्रवार को कार्लोवी वेरी फिल्म महोत्सव के दौरान यह बात सार्वजनिक कर दी कि उनकी आगामी फिल्म ‘टैग’ के सेट पर एक स्टंट करते समय गलती हो जाने से उनके दाएं हाथ की कोहनी और बाएं हाथ की कलाई की हड्डियां टूट गईं।
उन्होंने कहा, “इससे मेरे काम पर कुछ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन यह मुझे उन चीजों को करने से नहीं रोक सकता, जिनको मुझे करने की जरूरत है.. मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा। मैं हड्डियों के जुड़ने के लिए सब कुछ कर रहा हूं और मैं जल्द ही ठीक हो सकता हूं।”
रेनर ने कहा कि फिल्म ‘टैग’ उनके द्वारा किए गए उच्च एक्शन सीन की फिल्मों से अलग है और इसमें कम एक्शन हैं।
उन्होंने कहा, “इस फिल्म में स्टंट की जरूरत नहीं है। यह एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि कॉमेडी फिल्म है। इसमें मुझे न तो किसी को हराना है और न ही उत्तेजित करना है। इसलिए यह वास्तव में मेरे कार्य को प्रभावित नहीं करेगा।”
dharmpath.com dharmpath