स्टटगर्ट ने लार्सन के साथ किया करार

बर्लिन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में मुख्य लीग में आने वाले फुटबाल क्लब स्टटगर्ट ने डॉर्टमंड के युवा खिलाड़ी जैकब ब्रून लार्सन को लोन पर आधारित करार के तहत अपने साथ जोड़ लिया है।

जर्मन लीग के दोनों क्लबों ने इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 19 साल का यह खिलाड़ी 34 नंबर जर्सी पहनेंगा और क्लब की मिडफील्ड को मजबूत करेगा। वह इस सीजन के अंत तक टीम के साथ रहेंगे।

स्टटगर्ट के खेल निदेशक माइकल रेश्के ने कहा, “हम जैकब को लोन पर आधारित करार पर जोड़ने को लेकर डॉर्टमंड से संपर्क में थे। जैकब काफी तेज और खतरनाक खिलाड़ी हैं। वह हमारे खेल को आगे ले जाने की सारी काबिलियत रखते हैं।”

क्लब की वेबसाइट ने लार्सन के हवाले से लिखा है, “मैंने स्टटगर्ट के बारे में काफी कुछ सकारात्मक बातें सुनी हैं। मैं इसका हिस्सा बनने को लेकर खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493