स्टटगार्ट ओपन में अगले 2 साल तक खेलेंगे फेडरर

बर्लिन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। स्विटजरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर अगले दो साल तक स्टटगार्ट ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में खेलेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुअ के माुताबिक आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है।

आयोजकों ने सोमवार कहा कि फेडरर ने क्ले कोर्ट से ग्रास कोर्ट में परिवर्तित हुए इस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है।

एटीपी स्टटगार्ट ओपन का आयोजन इस साल विंबलडन से के बाद होना था लेकिन अब अगले साल इसका आयोजन विंबलडन के पहले होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493