स्टटगार्ट का 5 खिलाड़ियों के साथ करार

स्टटगार्ट, 15 मई (आईएएनएस)। वीएफबी स्टटगार्ट फुटबाल क्लब ने अपनी टीम को अगले सीजन के लिए और भी मजबूत बनाने के लक्ष्य से पांच युवा खिलाड़ियों के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्टटगार्ट ने मार्क ओलिवर केम्फ, पाब्लो माफेओ, बोर्ना सोसा, डेविड कोपाक्ज और रॉबर्ट मासिमो के साथ करार किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि ये पांच युवा खिलाड़ी स्टटगार्ट के साथ अगले यूरोपा लीग सीजन में खेल सकते हैं।

सेंटर-बैक केम्फ फ्रीबर्ग क्लब से स्टटगार्ट में शामिल हुए हैं और वह जून, 2022 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

इसके अलावा, मैनचेस्टर सिटी के 20 वर्षीय डिफेंडर ने इस क्लब के साथ जून, 2023 तक के लिए करार किया है। बोर्ना को डिनामो जागरेब क्लब से शामिल किया गया है। उन्होंने पांच साल का करार किया है।

बोरूसिया डार्टमंड से डेविड को जून, 2022 तक के लिए स्टटगार्ट ने अपनी टीम में शामिल किया है।

स्टटगार्ट ने जर्मन लीग के 2017-18 सीजन का समापन सातवें स्थान पर रहते हुए किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493