बर्लिन, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब वीएफबी स्टटगार्ट ने अपने अंतरिम कोच जुर्गेन क्रेमनी को जून 2017 तक के लिए मुख्य कोच के तौर पर पदोन्नत करने की घोषणा की है।
स्टटगार्ट की दूसरे दर्जे की टीम के कोच क्रेमनी ने खराब प्रदर्शन के कारण बर्खास्त किए गए एलेक्सजेंडर जार्निगर के स्थान पर नवम्बर में अंतरिम कोच का काम सम्भाला था।
जॉर्निगर की देखरेख में स्टटगार्ट को 13 जर्मन लीग मैचों से 10 अंक प्राप्त हुए थे लेकिन क्रेमनी की देखरेख में क्लब ने तीन मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ खुद को रेलीगेशन के खतरे से उबारा है।
इसी का तोहफा देते हुए क्लब प्रबंधन ने क्रेमनी को जून 2017 तक के लिए क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
स्टटगार्ट अभी जर्मन लीग तालिका में 15वें स्थान पर ै।
dharmpath.com dharmpath