स्टटगार्ट से जुड़े मेड्रिड के इंसुआ

स्टटगार्ट, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको डी मेड्रिड के लिए खेलने वाले अर्जेटीना के डिफेंडर इमिलानो इंसुआ ने जर्मन लीग क्लब स्टटगार्ट के साथ करार कर लिया है।

स्टटगार्ट ने 26 साल के इंसुआ के साथ करार करते हुए अपने डिफेंस को मजबूत किया है। क्लब ने इंसुआ के साथ तीन साल का करार किया है। अब इंसुआ जून 2018 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

क्लब ने इंसुआ को दो नम्बर की जर्सी दी है। इंसुआ के पास यूरोपीयन क्लबों के लिए खेलने का अपार अनुभव है। वह अब तक 187 मैचों में खेल चुके हैं।

इंसुआ अपने देश के लिए पहली बार 2009 में खेले थे और अब तक वह चार बार अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493