बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की मशहूर कॉफी हाउस कंपनी-स्टारबक्स अपनी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस साल चीन में 500 नए कॉफी हाउस खोलना चाहती है।
स्टारबक्स इरादा चीन में साल 2019 तक करीब 3,400 कॉफी स्टोर खोलने का है जिसकी शुरुआत वह इस साल 500 नए स्टोर खोलकर कर सकते हैं। सिएटल कंपनी के एक बयान में इसकी जानकारी मिली है।
चीन में स्टारबक्स के फिलहाल दो हजार कॉफी हाउस संचालित हैं। वह अमेरिका के बाद चीन को अपना दूसरा सबसे बड़ा बाजार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी हॉवर्ड सूल्ट्ज के अनुसार, “स्टारबक्स के लिए चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा और तेजी से उभरता हुआ बाजार है। चीन ने हमें बेहद महत्वपूर्ण और रोमांचक अवसर दिए हैं। उन्होंने हमें यह कल्पना करने का मौका दिया है कि वह हमारे लिए सबसे बड़ा बाजार बन सकता है।”
उन्होंने कहा, “हमें विवादों, मुद्दों और शोर शराबे के बावजूद चीनी अर्थव्यवस्था के भविष्य पर विश्वास है।”
स्टारबक्स अंतर्राष्ट्रीय कॉफी हाउस की श्रृंखला है जो वॉशिंगटन के सिएटल में स्थित है। यह 50 देशों में 16, 858 से अधिक स्टोर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी हाउस कंपनी है।
dharmpath.com dharmpath