‘स्टार ट्रेक 3’ में नजर आएंगे इदरीस अल्बा

लॉस एंजेलिस, 26 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता इदरीस अल्बा से फिल्म ‘स्टार ट्रेक 3’ में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए बातचीत की जा रही है।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, निर्देशक जस्टिन लिन की फिल्म में क्रिस पाइन, जैचारी क्वींटो, सिमोन पेग, कार्ल अर्बन, जो सल्दाना और एंटन येल्चिन वापसी कर रहे हैं।

जे. जे. अब्राहम, ब्रायन बर्के और डेविड एलिसन मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू होगी।

फिल्म में अल्बा की भूमिका के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। वैसे कहा यह जा रहा है कि फिल्म का नकारात्मक किरदार क्लिंगंस ‘स्टार ट्रेक 3’ में मुख्य खलनायक होगा, हालंकि श्रृंखला की पिछली फिल्मों क्लिंगंस की भूमिका ज्यादा नहीं रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493