‘स्टार वार्स’ के निर्माता गैरी कट्र्ज का निधन

लॉस एंजिल्स, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्टार्स वार्स’ के निर्माता गैरी कट्र्ज का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, कट्र्ज का कैंसर से पीड़ित थे। उनका रविवार को निधन हो गया। उनके परिवार ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

कट्र्ज ने ‘अमेरिकन ग्रैफिटी’ और ‘द डार्क क्रिस्टल’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया।

कट्र्ज की फिल्म ‘स्टार्स वार्स’ के शानदार प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया।

फिल्म निर्माता के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “गैरी (कट्र्ज) एक प्यारे पति, पिता, ग्रैंडफादर, दोस्त, सहकर्मी और मार्गदर्शक थे, जिनका काम फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी, संगीत और सिनेमा इतिहास में देखने को मिला। वह एक मरीन, दुनिया का भ्रमण करने के शौकीन, एक दयालु और करुणामय इंसान थे।”

बयान में कहा गया, “गैरी एक शानदार शख्स थे, जिन्हें बहुत याद किया जाएगा। आपकी संवेदना व समर्थन के लिए उनका पूरा परिवार आभारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493