‘स्टार वार्स’ यूनीवर्स में शामिल होना चाहते थे टॉम हैंक्स

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता टॉम हैंक्स ‘सोलो : अ स्टार वार्स स्टोरी’ में स्टॉर्मट्रपर की भूमिका निभाना चाहते थे।

हॉवर्ड द्वारा निर्देशित ‘सोलो : अ स्टार वार्स स्टोरी’ में हैंक पिछले कुछ वर्षो में रॉन हॉवर्ड के लगातार सहयोगी रहे हैं। वह ‘सोलो : अ स्टार वॉर्स स्टोरी’ में अतिथि भूमिका में उन्हें लेने में असमर्थ थे।

वेबसाइट ‘आईएमडीबी डॉट कॉम’ के मुताबिक, हाल के साक्षात्कार में हॉवर्ड ने इसके पीछे की कहानी साझा की।

हॉवर्ड ने कहा, “टॉम हैंक्स को स्टॉर्मट्रपर होने में दिलचस्पी थी। यह बहुत अच्छा होता। वह शूटिंग कर रहे थे और इसलिए वहां नहीं जा सके। लेकिन अब लुकासफिल्म को पता चल गया है कि हैंक्स की रुचि है, मुझे यकीन है कि वह किसी दिन इस पर काम करेंगे।”

हैंक्स ‘सेविंग प्राइवेट रयान’, ‘यू हैव गॉट मेल’, ‘स्लीपलेस इन सिएटल’, ‘द टर्मिनल’, ‘कैच मी इफ यू कैन’ और ‘द सर्किल’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं।

‘सोलो : अ स्टार वार्स स्टोरी’ में एल्डन एहरेनरीच, वुडी हैरेलसन, थैंडी न्यूटन, फोएबे वालर-ब्रिज और पॉल बेटनी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म भारत में 25 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493